मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, जब गोला गोकर्णनाथ के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी मतों से हार गई तो देखना यह होगा कि क्या अब सपा मैनपुरी और रामपुर की सीट बचा पाती है या नहीं। मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, "यूपी के खीरी का गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार के लिए काफी चर्चाओं में है। बीएसपी जब अधिकांशतः उपचुनाव नहीं लड़ती है और यहाँ भी चुनाव मैदान में नहीं थी, तो अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी?" मायावती ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "अब अगले महीने मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा के लिए उपचुनाव में, आजमगढ़ की तरह ही, सपा के सामने अपनी इन पुरानी सीटों को बचाने की चुनौती है। देखना होगा कि क्या सपा ये सीटें भाजपा को हराकर पुनः जीत पाएगी या फिर वह भाजपा को हराने में सक्षम नहीं है, यह पुनः साबित होगा।"