बलिया जिले के दुबहर थाना क्षेत्र के हरिछपरा गांव में मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चाकू मार एक युवक की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया और मामले की छानबीन में जुट गई। साथ ही एएसपी अनिल कुमार झा, सीओ गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य इकठ्ठा किया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।