मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित कचहरी मोड़, बुनकर कॉलोनी के सामने बीती रात करीब 11:30 बजे सीएनजी लटी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर में गाजीपुर जनपद के मरदह थाना के पीपनार गांव निवासी अंकित सिंह (22) पुत्र स्व. प्रमोद सिंह और लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार बिहार के सिवान निवासी प्रिया गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए।