मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक मेडिकल स्टोर संचालक खुद को चिकित्सक बताते हुए मरीज का इलाज किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में मरीज ने फर्जी चिकित्सक के खिलाफ जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की है। वहीं, वीडियो को संज्ञान में लेकर अस्पताल के अधीक्षक ने सीएमओ को कार्यवाही करने के लिए पत्र लिखा है।