मऊ नगर में धनतेरस को लेकर दुकानें सज गई हैं। वहीं, दुकानदारों को इस बार अच्छी कमाई के आसार हैं। नगर के सहादतपुरा में मूर्ति, सजावट, दीया, बर्तन की दुकानें शुक्रवार से ही सज गई। इस साल जीएसटी में कटौती और इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दामों में गिरावट से बिक्री में बढ़ोतरी की संभावना है। खासकर सोने-चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है।