घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर में मोटरसाइकिल व स्कूल बस के भीषण टक्कर में एक की मौत हो गई तथा दो बुरी तरह घायल हो गये। सूचना मिलते ही घोसी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर फायलों को एम्बुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भेजा। मृतक कपाड़ियाडीह निवासी 19 वर्षीय निशांत कुमार है। घायलों में 17 वर्षीय चांदनी व 20 वर्षीय रोशनी हैं। यह बाइक से परीक्षा देने जा रहीं थी।