फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में चला राजस्व का बुलडोजर, रास्ता अतिक्रमण कर लगाया था गेट, किया गया ध्वस्त

प्रगति चंद Updated Wed, 04 Sep 2024 04:53 PM IST

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ले में कोर्ट के आदेश पर राजस्व की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटवाया। टीम बुलडोजर के साथ पहुंची और आधे घंटे से अधिक समय तक कार्रवाई करते हुए मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया। जानकारी के मुताबिक मुहल्ले के एक व्यक्ति ने नाला के पास मकान बनाकर उसी पर गेट लगा दिया था। पहले भी इसको लेकर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन उसी जगह पर दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया। तहसीलदार के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम को राजस्व टीम मौके पर पहुंची। वहां पर मकान का निर्माण करा नाले के पास ही गेट लगाया गया था। बुल्डोजर लगाकर गेट को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें