मऊ जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन से गाजीपुर तिराहा तक रैली निकाल कर मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण का शुभारंभ किया गया। महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन टीम ने कोपागंज के निजी महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम किया, जिसमें 240 छात्राएं शामिल रही। जिला मिशन समन्वयक अर्चना राय ने कहा कि नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। नवरात्रि के पवित्र पर्व पर हम सभी बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं।