फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव राय बोले- फोरलेन कार्य का श्रेय सीधे-सीधे घोसी लोकसभा की जनता को, VIDEO

घोसी सांसद राजीव राय ने मानसून सत्र के दौरान सदन में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने मऊ बलिया सड़क को फोरलेन किए जाने की मांग को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा तत्काल स्वीकृत करने पर साथ ही संबंधित अधिकारियों से बैठक कराकर डीपीआर को लेकर निर्देशित करने पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। साथ ही घोसी सांसद ने अपनी बात रखते हुए बिना किसी का नाम लिए हो केंद्रीय मंत्री के समक्ष कहा कि इस कार्य के मूर्त रूप लेते ही श्रेय लेने की होड़ मच गई है। जबकि इस कार्य का श्रेय सीधे-सीधे घोसी लोकसभा की जनता को जाता है। इस दौरान उन्होंने सहरोज के पास फ्लाई ओवर का कार्य अधूरा होने के चलते हो रही समस्याओं को अवगत कराया। साथ ही गोरखपुर फोरलेन का कार्य जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री को इंगित करते हुए कहा कि पिछले साल आपने वादा किया था कि मऊ को भी सुपरफास्ट ट्रेन की सुविधा देंगे। वहीं सांसद के इस बात पर केंद्रीय रेल मंत्री ने अपनी सहमति जताते हुए जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें