फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ के 125 शिव मंदिरों में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया शिव का जलाभिषेक, VIDEO

सावन माह के पहले सोमवार के मौके पर नगर के महादेव घाट, भीटी स्थित शिव मंदिर सहित जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर तड़के से ही भक्तों का रेला लगा रहा। नगर के महादेव घाट पर ही 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। भारी भीड़ होने से सेल्फी प्वाइंट से बाल निकेतन पुल तक जाम लग गया। शीतला माता धाम स्थित शिव मंदिर, पक्का पोखरा प्राचीन शिव मंदिर पर नौ हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया। कोपागंज प्राचीन गौरीशंकर शिव मंदिर, बारहदुअरिया शिव मंदिर पर 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने विधि विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसी तरह लैरोदोनवार प्राचीन शिव मंदिर,शिव मंदिरों में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। मंदिरों में पूजन अर्चन करने वालों में अधिकांश संख्या महिलाओं की ही नजर आई। भारी भीड़ को देखते हुए प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें