बीते दिनों बाइक की भिडंत के बाद पनपे बवाल पर पुलिस का एक्शन देखने को मिला है। एसपी इलारमन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मामले से जुड़े एक आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की है और उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। मामले से जुड़े जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।