फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : संसद सत्र में बोले सांसद राजीव राय बोले, मेडिकल सहित अन्य टेक्निकल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की उठाई मांग

नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 19 Mar 2025 04:27 PM IST

घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय संसद सत्र के दौरान घोसी लोकसभा में सेना एवं पैरामिलिट्री जवानों की भर्ती का कैंप और नियुक्ति से पहले दक्षता के लिए मेडिकल सहित अन्य टेक्निकल प्रशिक्षण केंद्र खोलने का मुद्दा उठाया। घोसी सांसद राजीव राय ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि घोसी लोकसभा में रोजगार का कोई व्यापक साधन नहीं है। युवा प्रतिदिन सुबह-सुबह सड़कों पर सेना और पैरामिलिट्री में भर्ती होने का ख्वाब पाले हुए दौड़ते और पसीना बहाते हुए नजर आते हैं।सरकार ने उनके अरमानों और भविष्य पर पहले ही सेना की भर्ती को अग्निवीर के रूप में तब्दील कर कुठाराघात कर ही दिया है, इसके लिए घोसी लोकसभा में उनको समुचित प्रशिक्षण देने के लिए स्थायी प्रशिक्षण कैंप, जिसमें उन्हें मेडिकल सहित अन्य टेक्निकल पहलुओं के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। साथ ही पैरामिलिट्री में भर्ती के लिए चयन संबंधी कैंप जिले में लगाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें