मऊ जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑनलाइन गेम व सट्टेबाजी का लालच देकर 70 करोड़ रुपये हड़पने के मामले में 30 साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लैपटॉप, मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक आदि बरामद किया गया है।