फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली मंदिर परिसर में हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 08:31 PM IST

नगर के राजा रामपुर स्थित मां काली मंदिर पर शनिवार को श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के तत्वाधान में सामूहिक सुंदर पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ में अजय मिश्र, बब्बन सिंह, आशीष मद्धेशिया, सुनील चौबे, अनुपम पांडेय, सुधीर शुक्ला ने सुंदर कांड का संगीतमय पाठ किया। इसके बाद आरती भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान श्री हनुमत कृपा सेवा समिति के प्रमुख चंद्र शेखर अग्रवाल ने कहा कि श्री हनुमानजी महाराज संकट को हरने वाले हैं। उनकी भक्ति करने वाला सदैव प्रसन्न रहता है। इस अवसर पर रामगोपाल गुप्ता, अवधेश गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, अनिल शर्मा, वीरेंद्र कुमार, दीपक शर्मा, राजेश छत्तेजा, राम नरेश गुप्ता, ओमप्रकाश, रामप्रसाद संजय सर्राफ, रघुनाथ चौहान, राजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, मंजू गुप्ता, रेनू मद्धेशिया, सर्वेश आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें