मऊ के वाराणसी-भटनी रेल खंड स्थित पिपरीडीह गांव के सामने बने रेलवे फाटक पर अंडरपास की मांग को लेकर चल रहा धरना सोमवार को जारी रहा। नाराज ग्रामीणों ने अपनी मांग को मनवाने का अनोख तरीका अपनाया है और मानस पाठ का आयोजन कर प्रदर्शन कर रही है। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना है कि वाराणसी भटनी रेलखंड पर स्थित पिपरीडीह गांव के सामने बने रेलवे फाटक को रेल अधिकारियों द्वारा लगभग दो पूर्व बंद कर दिया गया। अंडरपास या रेलवे फाटक की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले लगभग सात माह से लगातार धरना प्रदर्शन चलने के बाद भी न तो विभागीय अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधियों ने सुधि लेने की जहमत उठाई। फाटक बंद होने से लोगों को खेती किसानी के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ रहा है। मांग को पूरा न किए जाने की स्थिति में आंदोलन तेज होगा।