फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में धूमधाम से मनाई गई राजा महाराणा प्रताप की जयंती

हिंदू जागरण समिति के तत्वावधान में नगर के भीटी के राजपूत नगर स्थित एक व्यक्ति के आवास पर मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा के महाराणा प्रताप ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष किया। वह एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे। उनका चिंतन हमेशा मातृभूमि के सुरक्षा के लिए रहा। उनका जीवन संघर्षों से भरा था, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मातृभूमि की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, लेकिन कभी भी चरित्र और सिद्धांत से समझौता नहीं किया। उनकी कहानी हमें प्रेरित करती है। हमें अपने देश की संस्कृति सभ्यता के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। रागिनी मंदाकिनी सरस्वती ने कहा कि महाराणा प्रताप कभी मुगलों के सामने घुटने नहीं टेके और जिंदगी के आखिरी सांसों तक दुश्मनों से लड़ते रहे और वीरगति को प्राप्त हुए। हिंदू जागरण समिति के प्रांत संगठन मंत्री रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि महाराणा प्रताप अद्भुत कौशल और पराक्रम से मुगल बादशाह अकबर को सीधी कड़ी टक्कर दी और उनके छक्के छुड़ा दिए। उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना किया। घास की रोटी खाई लेकिन कभी भी किसी के सामने झुकना मंजूर नहीं किया।हिंदू जागरण समिति के संरक्षक सुदर्शन सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्ति किया । समारोह को शिव गोपाल तिवारी, ऋषिकेश पांडेय, मनीष सिंह, अमित वर्मा, रामाशीष राय, राजीव सैनी आदि लोगों में भी संबोधित किया इस अवसर पर श्याम सिंह, बृजेश सिंह पटेल, गुड्डू सोनकर, आर्यन सिंह, आदित्य रंजन सिंह, वरुण कुमार पांडेय, रोशन वर्मा, नीरज बरनवाल, चंद्र प्रकाश, रिंकू सिंह आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें