मऊ के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के कटघरक्याम गांव निवासी युवक का शव उसके कमरे में पंखे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी को शनिवार की भोर में उठने पर हुई। उसकी चीख-पुकार सुन आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।