फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार हो, कोई नई परंपरा चालू न हो; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Thu, 11 Jun 2026 10:57 PM IST

घोसी कोतवाली में बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें ताजियादारों ने अपनी समस्याएं बताईं। वहीं अधिकारियों ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई मानक के अनुसार हो और कोई नई परंपरा चालू न हो।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घोसी क्षेत्र में 80 ताजियादार ताजिया रखकर अपनी श्रद्धा एवं लगन के साथ मन्नतें मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुहर्रम का जुलूस एवं ताजिया पूर्व से निर्धारित रास्ते से ही निकाला जाएगा। कोई नई परंपरा या यात्रा नहीं निकाली जाएगी। सभी पर्व हमें आपसी भाईचारे एवं एकता की सीख देते हैं। पर्वों का आनंद तभी होगा जब सभी लोगों की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की टिप्पणी (कमेंट) या पोस्ट न करें।बैठक में ताजियादार असगर इमाम एवं दुरूल हसन ने बड़ागांव अंडरपास के पास रास्ते एवं जल निकासी के साथ ही हाई वोल्टेज के लटकते तारों की समस्या को बताया। वहीं अनिल मिश्रा के घर के पास बिजली के केबल नीचे होने तथा तसव्वर अली ने कस्बा खास को जाने वाली सड़क के साथ ही बिजली के तारों की समस्या को उठाया। खुर्शीद अहमद ने बड़ागांव एवं कस्बा खास में खराब सड़क पर राबिश गिराकर सही करने तथा जमालपुर विक्कमपुर में जमानत अब्बास ने शिवचंद के घर के सामने रास्ते की समस्या को उठाया। एक अन्य ताजियादार ने कटाई चंवर में रास्ते की समस्या की ओर ध्यान आकर्षित किया।इस दौरान सीओ जितेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक रवींद्रनाथ राय, अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार, खुर्शीद अहमद, जमानत अब्बास उर्फ भोलू, शेख एहतेशाम, नेसार अहमद, बुद्धन अंसारी और विमलेश कुमार उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें