फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घाटों पर गंदगी, नालों से तमसा नदी में गिर रहा दूषित पानी

मऊ जिले में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता शनिवार को गायघाट पहुंचे। घाट और उसके आसपास फैली गंदगी को देख कर जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि नालों का पानी बिना शुद्धिकरण के सीधे तमसा नदी में गिरना अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि नाले का पानी पूरी तरह साफ होकर ही तमसा नदी में छोड़ा जाए। साथ ही हनुमान घाट पर पुल का निर्माण शीघ्र कराया जाए, गाय घाट सहित तमसा नदी के सभी घाटों का नियमित निरीक्षण किया जाए, अब तक कराए गए घाट निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच हो। आगे कहा तमसा नदी मऊ की सांस्कृतिक पहचान है और इसके संरक्षण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होनी चाहिए। यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी जन आंदोलन करने को मजबूर होगी।इस दौरान ऋषिकेश पांडे, संजीव सिंह, रामचंद्र कुमार, इकबाल अहमद, मनोज कुमार कार्यकर्ता शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें