फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ के प्रिटिंग प्रेस में लगी आग, लाखों की क्षति, शहर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा तिराहे की घटना, दो घंटे की मशक्कत से आग पर पाया गया काबू

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Sep 2024 05:28 PM IST

मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र के फातिमा तिराहा स्थित प्रिंटिंग प्रेस में शनिवार देर रात आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया।बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। पहले चिंगारी उठी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगी की इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के चांदमारी इमिलिया निवासी राजेश यादव की फातिमा तिराहे पर शशी प्रिटिंग प्रेस नाम से दुकान है। दुकान मालिक शु्क्रवार की देर शाम दुकान बंद कर चला गया था, शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा सबकुछ खाक हुआ पाया। आग लगने के बाद से स्थानीय दुकानदारों में दहशत है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें