मऊ के रानीपुर ब्लाक मुख्यालय के रानीपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में ब्लॉकस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा आधिकारी सुनील सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मन्नू चौहान ने किया। प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के समस्त न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कबड्डी उच्च प्राथमिक संवर्ग में फतेहपुर न्याय पंचायत प्रथम और सोनिया न्याय पंचायत द्वितीय ने 32-18 से जिला स्तर के लिए क्वालीफाई किया। वहीं प्राथमिक वर्ग में करमी न्याय पंचायत प्रथम और सरसेना न्याय पंचायत 30-20 से द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता समाप्त होने के के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने विजेता, उपविजेता टीम को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह, संजय दुबे, ब्रह्मानंद सिंह, राजेश्वर प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।