फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसान हितो को लेकर मऊ जिलाधिकारी से मिले किसान नेता,ज्ञापन देकर रखी मांग,धान की खरीद 45 कुंतल प्रति हेक्टेयर से अधिक करने की मांग

मऊ कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को किसान नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा और जिलाधिकारी को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान किसान नेता राकेश सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024 25 में मऊ जनपद में धान की 21 कुंतल प्रति हेक्टेयर बहुत ही काम निर्धारित किए जाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। इन्होने बताया कि पिछले साल लगभग 45 कुंतल प्रति हेक्टेयर खरीद निर्धारित थी। बताया कि एम टी 7029 (नाटी मंसूरिया) धान में ही ज्यादा चावल कुटाई के उपरांत निकलता है। इसी धान की खरीद पूरे जनपद में शासन द्वारा निर्धारित केंद्रों पर होती है। इस धान की उपज प्रति हेक्टेयर लगभग 7 क्विंटल होती है और चावल लगभग 43 प्रतिशत से 68 प्रतिशत तक निकलता है। जो शासन से 21 कुंतल प्रति हेक्टेयर निर्धारित किया गया वह बहुत ही कम है। कहा कि किसान हित में धान की खरीद 45 कुंतल प्रति हेक्टेयर से अधिक करने हेतु अपने स्तर से उचित कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें