आम आदमी पार्टी के आह्वान पर शुक्रवार को इंडिया एलायंस की ओर से जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही आतंकवाद का पुतला फूंका गया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आप जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि हाल ही में पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। ऐसा कायराना आतंकी हमला ना हो इसके लिए सरकारी एजेंसियों को मजबूत बनाया जाए। जिससे अपने देश के नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सके। इस हमले से हिंदू मुस्लिम, कश्मीरियत, पर्यटक उद्योग पर काफ़ी प्रभाव पड़ा है।आतंकवादी जिसने धर्म पूछ कर हत्या किया उनको पाताल से ढूंढकर सरकार को कड़ा से कड़ा दंड देना चाहिए।इस कायराना और बेकसूर लोगों की हमले की हम निंदा करते और आतंकवाद समाप्त हेतु सरकार के हर कदम के साथ है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव,वीरेंद्र कुमार, बसंत कुमार, तैयब पालकी, सलमान,एके सहाय,पूजा राय, सलमान जमशेद, रामकरण,रामचंद्र,अंकुर यादव, अमित सिंह, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।