विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आज विशेष अभियान के दिन शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र ने 356 विधानसभा क्षेत्र मऊ के मतदान केंद्र कंपोजिट विद्यालय ख्वाजाजहांपुर का निरीक्षण किया। इस मतदान केंद्र पर कुल पांच बूथ हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां आए तमाम मतदाताओं से बातचीत भी की और उनकी उपस्थिति के कारणों की जानकारी भी ली। उन्होंने समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए कि किसी भी नए पात्र मतदाता का नाम न छूटे। साथ ही साथ पात्र महिला मतदाताओं का भी नाम मतदाता सूची में अवश्य शामिल हो। इस दौरान बूथों पर नए मतदाताओं हेतु फॉर्म 6,संशोधन को लेकर फॉर्म 7 तथा शिफ्टेड वोटरों हेतु फार्म 8 की संख्याओं के बारे में भी बूथ लेवल अधिकारियों से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने 1 जनवरी 2026 के आधार पर समस्त अर्हता प्राप्त लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए।