मऊ जिला अस्पताल के आपातकाल के पास नाले का गंदा पानी बहने से मरीजों को परेशानी हो रही है। आपातकाल के गेट के पास से यह मार्ग अस्पताल की कालोनी में जाता है, वही से चिकित्सक सहित अस्पताल के अन्य कर्मी गुजरते है। उसी के ठीक सामने वाहन स्टैंड भी है, बीते कई दिनों से अस्पताल के वार्ड से निकलने वाला गंदा पानी बह रहा है। अस्पताल के आपातकाल में अभी रोजाना 50 से अधिक मरीज को भर्ती कर उपचार किया जाता है।