मऊ शहर के फातिमा तिराहा स्थित सुभासपा के केंद्रीय कार्यालय पर दलित परिचय समारोह के दौरान प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर एक बार इस्तीफे की बात कही। ओमप्रकाश राजभर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आपके स्वाभिमान पर कोई आंच आई तो सबसे पहले मैं इस्तीफा दूंगा।