फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन पर किया प्रदर्शन

मऊ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में विकास भवन पर प्रदर्शन किया। साथ ही 75 दिनों से लंबित मनरेगा मजदूरी और रोजगार सेवकों को 8 माह मानदेय नही मिलने पर विरोध दर्ज कराते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा किप्रदेश भर में लगभग एक करोड़ मनरेगा मजदूरों की मजदूरी पिछले 75 दिनों से लंबित है, जिससे करीब दो हजार करोड़ रुपये का भुगतान अटका हुआ है। इससे मजदूरों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे लगभग 40 हजार रोजगार सेवकों को भी पिछले 8 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनकी स्थिति भी अत्यंत दयनीय हो गई है। कहा कि प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण मजदूरों और रोजगार सेवकों को समय पर उनका हक नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, महेन्द्र सोनकर, कैलाश चौहान, उदयभान राय, शिवाजी कन्नौजिया, अशोक राय, हफिजुर्रहमान अंसारी, मनोज गिहार, ओमनारायण शर्मा, सुरेश राजभर, हरिश्चंद्र, परशुराम यादव, सुहेल एडवोकेट, सतिराम यादव, गौरीशंकर पाण्डेय, अमृतमल, संजय चौहान, चम्पा भारद्वाज, सरोज पांडेय उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें