फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मऊ में कांग्रेस की पदयात्रा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर मंगलवार को जिले में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा प्रभु श्रीराम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने की। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की खबरों ने करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। देश की जनता ने अपनी गाढ़ी कमाई का अंश प्रभु के चरणों में अर्पित किया था। इस धांधली ने हर सच्चे रामभक्त के दिल को गहरे जख्म दिए हैं।इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, इस घटना की उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराई जाए। दूसरी, वर्तमान विवादित ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए। तीसरी, सनातन धर्म के चारों पीठों के शंकराचार्यों और श्रीराम मंदिर के महंतों को मंदिर प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी जाए।पदयात्रा के समापन पर राजमंगल यादव ने भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर हमला बोला। उन्होंने कहा, "यह केवल वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि यह अरबों सनातनियों की अटूट आस्था के साथ किया गया विश्वासघात है।" उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक ट्रस्ट भंग नहीं होता और जांच पूरी नहीं होती, कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर, उदयप्रताप राय, कैलास चौहान, मनोज गिहा,र शिवाजी कन्नौजिया, हफिजुरहमान, प्रमोद सिंह, महेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें