मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह रात्रि, दक्षिण टोला थाना पुलिस, रानीपुर थाना पुलिस और मोहम्मदाबाद गोहना थाना पुलिस पहुंच जांच पड़ताल में जुटी रही।