फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के शुभारंभ कार्यक्रम में आमने सामने आए भाजपा-सपा समर्थक, VIDEO

मऊ के दोहरीघाट में मेमू ट्रेन के शुभारंभ के दौरान सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और सपा सांसद राजीव राय के समर्थक आमने- सामने आ गए। जिनको हटाने के लिए पुलिस और आरपीएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुभारंभ कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा और घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय पहुंचे। इस दौरान समर्थक अपने नेताओं के जिंदाबाद लगाते हुए दूसरे नेता के लिए गो बैक का नारा लगाने लगे। जिसके बाद दोनों नेताओं के समर्थक एक दूसरे के सामने आकर धक्का मुक्की करने लगे। जिसपर पुलिस और आपीएफ ने मामले को बढ़ता देख हटाया। इस दौरान पुलिस और आरपीएफ से भी सपा समर्थकों की नोकझाेंक हुई। बीते दिनों सोशल मीडिया पर भी मेमू ट्रेन चलवाने के लिए कैबिनेट मंत्री और सांसद के समर्थकों में होड़ मची हुई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें