फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मऊ में खेल मैदान में शव दफनाने का आरोप, जांच की मांग

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में शव को गाड़ने का आरोप जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र कुमार गोयल ने लगाया। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य ने पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश को प्रार्थना पत्र देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। सौंपे गए शिकायत पत्र में सदस्य ने आरोप लगाया है कि मऊ मुख्यालय से कोपागंज मार्ग पर स्थित खेल मैदान में दो शवों को संदिग्ध परिस्थितियों में दफनाया गया। बताया कि सात- आठ की संख्या में आए लोग, जिसमें एक महिला भी शामिल थी, उनके द्वारा यहां शवों को गाड़ा गया। आरोप है कि उक्त स्थान न तो कब्रिस्तान है और न ही वहां दफनाने की कोई वैध व्यवस्था है। इस बाबत एसओ कोपागंज रविंद्रनाथ राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें