फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: काउंटर से पर्ची कटाने के बाद चेंबर के पास चिकित्सक का इंतजार करते रहे मरीज

मऊ जिला अस्पताल की ओपीडी सोमवार को डेढ़ दिन बाद खुलने पर सोमवार की सुबह ओपीडी के निर्धारित समय से डेढ़ घंटे बाद सिर्फ एक चिकित्सक ही अपने चेंबर में मौजूद थे। जनपद के दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीज काउंटर से पर्ची कटाने के बाद चेंबर के बाहर चिकित्सक का इंतजार करते रहे। चिकित्सकों की लेट लतीफी की शिकायत के बाद अमर उजाला की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल की पड़ताल किया। जिला अस्पताल में सीएमएस के साथ कुल 24 चिकित्सक के पद है। इसमें भूतल और प्रथम तल पर ओपीडी का संचालन होता है। जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह आठ बजे से संचालन का समय है। सोमवार को आठ बजे से ओपीडी का समय होने के बाद सुबह करीब 9:29 बजे तक सिर्फ एक चिकित्सक ही अपने चेंबर में मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें