फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मऊ में अपर पुलिस महानिदेशक ने परखी जिले की सुरक्षा व्यवस्था

अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक किया। जनपद में आगामी त्यौहार को लेकर सभी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के लिहाज से सभी पहलूओं की गहनता से जांच के बाद आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगामी त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए कुछ जगहों पर भ्रमण भी किया। पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन बैटमिंटन कोर्ट के निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने का संबंधित को आवश्यक निर्देशित दिया। कहा कि जनपद में जहां भी संवेदनशील जगह है, वहां की सुरक्षा की जाए। पुलिस की टीम अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमण करती रहे। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे। बैठक और निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडेय, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल, प्रभारी डीसीआरबी, प्रभारी एएचटीयू, प्रभारी क्राइम ब्रांच, प्रभारी आंकिक शाखा के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें