फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- हटाया जाए स्मार्ट मीटर; VIDEO

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को स्मार्ट मीटर की अव्यवस्थित व्यवस्था, गलत बिजली बिल, अवैध वसूली सहित तमाम समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकाारियों का कहना था कि लूम संचालन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं के चलते बुनकरों की आजीविका पर सीधा खतरा उत्पन्न हो गया है। यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है। जिले के बुनकरों के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। क्योंकि इससे अनियंत्रित और अत्यधिक बिलिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान अटल बिहारी वाजपेयी योजना 2023 को तत्काल निरस्त कर पूर्व की 2006 बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना को पुनः लागू किया जाए। घरेलू कनेक्शन के नाम पर बुनकरों के साथ की जा रही अवैध वसूली, उत्पीड़न एवं दबाव को तत्काल बंद किया जाए। बुनकरों के लूम के लोड को व्यावहारिक रूप से बढ़ाया जाए। काटी मशीन, कूलर, एग्जॉस्ट फैन, लाइट, सीलिंग फैन एवं पत्ते की नमी दूर करने के लिए प्रयुक्त लाल मर्करी को लोड में शामिल किया जाए। जिले में लगातार आ रहे गलत और अत्यधिक बिजली बिलों में तत्काल सुधार किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें