स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नगर के जीवन राम छात्रावास से 501 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं और एबीवीपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। शनिवार को तिरंगा यात्रा जीवन राम छात्रावास से शुरू होकर बाल निकेतन, सिंधी कॉलोनी, रौजा, सदर चौक, गोला बाजार, औरंगाबाद होते हुए में मिर्जाहादीपुरा चौक पर पहुंची। जहां पर वंदे मातरम के सामूहिक गान के बाद तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान पूरे रास्ते पर भारत माता की जय वंदे मातरम के जयकारों से शहर गुंजायमान रहा।