फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 2491 टीम घर-घर खोजेंगी कुष्ठ रोगी, दो सितंबर से चलेगा अभियान, दो सितंबर से अभियान का होगा आगाज

मऊ में दो सितंबर से लेकर 15 सितंबर हर घर कुष्ठ रोगी खोजे जाएंगे। विभाग की तरफ से इसके लिए कुल 2491 टीम लगाई गई है। एक टीम में दो लोग रहेंगे, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है। इन सभी टीम का मानिटरिंग के लिए 494 सुपरवाइजर लगाए जाएंगे। इसी अभियान के दौरान दो साल से उपर के सभी लोगों की जांच की जाएगी। सातवें ओर 14वें दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें छूटे हुए लोगों की भी जांच की जाएगी। टीम संदिग्ध के पीठ, पेट, हाथ, पैर, की जांच करेगी। कोई भी मरीज संदिग्ध मिलने पर उसे पीएचसी और सीएचसी पर रेफर किया जाएगा। वही पर उनकी अंतिम जांच की जाएगी। पुष्टि होने पर मरीज को दवा देकर उसका उपचार कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें