फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मथुरा के चतुर्भुज मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, फूलडोल मेले में थिरके श्रद्धालु

मथुरा के छाता नगर के प्राचीन चतुर्भुज महाराज मंदिर में फूलडोल मेले का भव्य आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार देर शाम यदुवंशी, चौधरी और वैश्य समाज द्वारा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच चौपाइयों का गायन किया गया। गौरव अविरल शास्त्री ने बताया कि चैत्र मास की द्वितीया तिथि पर ठाकुरजी को दिव्य गुलाब के पुष्पों से बने बंगले में विराजमान किया गया। प्रभु ने श्वेत श्रृंगार और स्वर्ण मुकुट धारण कर भक्तों को दर्शन दिए। इस अवसर पर छप्पन भोग का अर्पण हुआ और महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। मेले की दिव्यता देखने के लिए दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु उमड़े, जिससे मंदिर परिसर, गलियां और मकानों की छतों पर भीड़ दिखी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें