फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्रशासन से की ये मांग

अरुन पाराशर Updated Tue, 16 Dec 2025 05:23 PM IST

मथुरा के सौंख गांव में कच्चे मार्ग से गुजर रहे ग्रामीण आए दिन चोटिल हो रहे है। इस मार्ग से पिछले दिन एक वृद्ध की पैर फिसलने से मौत हो गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सड़क निर्माण की मांग की। गोवर्धन ब्लॉक की ग्राम पंचायत बछगांव में जैनादनी थोक में पोखर के समीप खेतों के लिए जा रहा मार्ग वर्षों से कच्चा है। ग्रामीणों सहित महिलाएं अपने खेतों घरों आदि के लिए गुजरती हैं। सड़क मार्ग कच्चा होने से बारिश के दिनों में आए दिन फिसल कर चोटिल हो जाते हैं। विगत चार माह पूर्व इस कच्चे मार्ग से खेत पर जा रहे 80 वर्षीय किसान रूप सिंह पैर फिसलने से पोखर में गिर गए थे। तीन तीन दिन बाद वृद्ध का शव मिला था। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया है। अभी तक सड़क निर्माण नही हुआ है। इसे लेकर ग्रामीण राजू चौधरी, मेंबर सिंह, भोजराज सिंह, राजेश चौधरी, लोकेंद्र सिंह, शीशपाल, ऋषिपाल, विष्णु, रमेश सिंह, रामवीर सिंह, कारे सिंह, राजवीर सिंह, रवि सिंह आदि ने प्रदर्शन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें