फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वृंदावन में सौ शैय्या हॉस्पिटल की फार्मेसी में लगी आग, मची भगदड़

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Apr 2024 02:18 PM IST

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित सौ शैय्या हॉस्पिटल में शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे आग लग गई। फार्मेसी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। धुंआ पूरे हॉस्पिटल में फैल गया। मरीज और तीमारदार बाहर की ओर भागे। आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अग्निशमन टीम को सूचित किया। सूचना पर अग्निशमन की दो दमकलगाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। हॉस्पिटल प्रशासन ने तीमारदारों की मदद से मरीजों को सकुशल बाहर निकाला। अभी तक कोई जनहानि होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फार्मेसी में आग से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें