तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही प्रभु दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर की प्रवेश मार्ग से लेकर सकरी गलियों तक लगी रही। गलियां खचाखच श्रद्धालुओं की भीड़ से भरी रहीं। यहां पैर रखने तक की जगह शेष नहीं बची।