फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लेखपाल परीक्षा में सख्ती का पहरा... 13 केंद्रों पर शुरू हुई मुख्य परीक्षा, CCTV से हर कदम पर नजर

मथुरा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा आज बृहस्पतिवार को जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शुरू हो गई जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी। सुबह ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। इस परीक्षा में कुल 5,640 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारी पहले ही कर पूरी कर ली थीं। सुबह से दोपहर 1 बजे तक केंद्रों के आसपास की सभी फोटो स्टेट और साइबर कैफे की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।परीक्षा व्यवस्था के पर्यवेक्षण और नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमरेश कुमार को दी गई है। परीक्षा में निगरानी के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं, जिसकी निगरानी कलेक्ट्रेट के नियंत्रण कक्ष से की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें