सौंख। कस्बा के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन उत्साह के साथ परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुँचे। और परीक्षा कक्षों में बैठक व्यवस्था देखी। सूचना बोर्ड पर अपने अपने अनुक्रमांक को प्रवेश पत्र से मिलाया। इस दौरान छात्रओ के साथ अभिभावक भी केंद्रों पर पहुँचे। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश दिलाया गया। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। ताकि विद्यार्थी शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा दे सकें। छात्रा कामना कुमारी ने बताया कि आज हिंदी की परीक्षा है। मैं पूरी मेहनत के साथ परीक्षा देने आयी हूं। और प्रदेश की योगी सरकार की व्यवस्था अच्छी है। केंद्र व्यवस्थापक नितिन वत्स का कहना है कि हिंदी विषय की परीक्षा को लेकर केंद्र पर पूरी व्यवस्था की गई है। परीक्षा कक्षो में बैठक व्यवस्था और दो दो कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रधानाचार्य डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्र पर पूरी व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रवेश दिलाया जा रहा है। परीक्षा के दौरान किसी भी अनावश्यक वस्तु अंदर केंद्र पर न पहुँचे इसके लिए चैकिंग के साथ प्रवेश दिलाया गया है।