मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह तीनों युवक चचेरी बहन की लगन सगाई में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर राधाकुंड जा रहे थे, तभी गोवर्धन तहसील बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक रजवाह में जा गिरी।