फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धर्मांतरण पर हिंदूवादियों ने किया हंगामा; ताइवानी नागरिक से पूछताछ जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मतांतरण का मामला सामने आया है। इंद्रपुरी कॉलोनी में बड़े स्तर पर धर्मांतरण कराए जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे हिंदूवादियों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची हाईवे थाना पुलिस एक ताइवानी नागरिक समेत करीब दर्जनभर महिला पुरुषों को थाने लाई। सभी से पूछताछ की जा रही है। घटना हाईवे थाना क्षेत्र की है। हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उन्हें इंद्रपुरी कॉलोनी स्थित राकेश कुमार के मकान में धर्मसभा का आयोजन कर हिंदू लोगों का धर्मांतरण कराए जाने की जानकारी मिली। वो अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। धर्म जागरण मंच के सदस्य भी वहां मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें