फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बरसाना का ब्रज दूल्हा मंदिर, जहां गोपियों के डर से छिप गए थे श्रीकृष्ण; अंग्रेजों के शासन से भी जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व

मथुरा की बरसाना की होली की बात हो तो ब्रज दूल्हा का जिक्र जरूर आता है। वर्तमान में ब्रज दूल्हा का मंदिर जिस स्थान पर बना हुआ है, उसे कटारा हवेली के नाम से जाना जाता है। इस हवेली का पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व है। मान्यता है कि द्वापर में गोपियों के डर से कान्हा होली खेलते-खेलते इस स्थान पर गायों में छिप गए थे तो गोपियों ने बाल कृष्ण को यहां ढूंढ़ लिया था। कान पकड़कर कहा कि चल हमारे साथ होली खेल, यहां दूल्हा बनकर छिपा हुआ है। इसके अलावा इस हवेली का ऐतिहासिक महत्व भी है। इस हवेली पर बैठकर मथुरा के पहले अंग्रेज कलेक्टर एफ एस ग्राउस ने होली देखी थी, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पुस्तक ए डिस्ट्रिक्ट मेमोयर ऑफ मथुरा में भी किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें