फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घने कोहरे के चलते हादसा...बरेली-जयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराए कई वाहन, आधा दर्जन घायल

मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में बरेली-जयपुर हाईवे पर रविवार सुबह हादसा हो गया। घने कोहरे के चलते कई वाहन टकरा गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भेजा। कस्बा महावन में बरेली-जयपुर हाईवे पर चिंता हरण महादेव मंदिर मोड़ के पास सुबह पांच बजे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही थार कार ने टक्कर मार दी। उसके पीछे आ रही दो अन्य कारें भी ट्रक से टकरा गईं। हादसे से माैके पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थाना निरीक्षक महावन सुधीर कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। हादसे में घायलों को एंबुलेंस की सहायता से डोरी लाल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें