फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रांतीय रक्षक दल का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

मथुरा के कस्बा मांट में वृंदावन मार्ग स्थित मिनी स्टेडियम में प्रांतीय रक्षक दल द्वारा 77वां स्थापना दिवस मनाया, जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम मांट रहीं। मिनी स्टेडियम में प्रांतीय रक्षक दल द्वारा 77वां स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किय। पीआरडी जवानों को उनके सेवा कार्यों तथा अनुशासन के लिए प्रोत्साहित किया। अपने संबोधन में कहा कि पीआरडी के जवान प्रदेश में सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि यह दल ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है और अपनी सतर्कता व तत्परता से प्रशासन की सहायता करता है। पीआरडी कमांडेट पीएस गौतम द्वारा एसडीएम मांट और बीडीओ मांट को स्मृति चिह्न भेंट किया और पीआरडी जवानों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।इस मौके पर सुल्तान सिंह,लक्ष्मीकांत शर्मा,कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें