फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रावल में जन्मी श्रीराधारानी... छाया आनंद अगाध; द्वापर युग जैसा दिखा नजारा

भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 11 Sep 2024 01:36 PM IST

तीर्थनगरी मथुरा के रावल में श्रीराधारानी के प्राकट्योत्सव की खुशी है। श्रद्धालु रात से ही टकटकी लगाए इस पल का इंतजार कर रहे थे। मंदिर के चारों तरफ भव्य नजारा दिखाई दिया। पूरा परिसर बिजली की रोशनी से जगमगा रहा था। राधा रानी के भक्त अपनी आराध्या की मनमोहक छवि के दर्शन के लिए उत्सुक रहे। उत्सव की शुरुआत सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर हुई। इस समय मंदिर परिसर घंटों की झंकार व शंख ध्वनि से गूंज उठा। चारों ओर राधा रानी के जयकारे लगने लगे। सेवायत महंत व भक्तजनों ने राधा रानी की मंगला आरती की। इसके बाद अपनी आराध्या के दर्शन किए। सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर सेवायत महंत राहुल कल्ला ने 101 किलो दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और यमुना जल द्वारा राधा रानी के श्री विग्रह का अभिषेक किया। मंदिर के सेवायत महंत राहुल कल्ला ने बताया पंचमुखी शंख से श्रीराधारानी का अभिषेक किया गया। हल्के पीले वस्त्र धारण कराए गए। (जो पंजाब में लुधियाना के कारीगरों द्वारा तैयार कराए गए थे) मंदिर में भक्तों द्वारा संकीर्तन व बधाई गायन हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें