फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रमणरेती में उड़ा गुलाल, ठाकुर जी संग भक्तों ने खेली फूलों की होली; रसिया गीतों पर झूमे श्रद्धालु

तीर्थनगरी मथुरा के महावन में उदासीन कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में गोपाल जयंती महोत्सव में बृहस्पतिवार को होली खेली गई। इसमें पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज ने राधाकृष्ण स्वरुपों की आरती उतारकर होली का शुभारंभ किया। इससे पूर्व विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 'आयौ री बिहारी जमुना तट पै, मत जइयौ अकेली पनया घट पै', 'बांके बिहारी की बांकी मरोड़ चित लीनौ है चोर, राधे अलबेली सरकार भजैं जा राधे राधे', 'होरी खेलन आयो श्याम आज जाए रंग में घोरो री', 'मेरौ खोयगो बाजू बंध रसिया होरी में' आदि रसिया गायन पर श्रृद्धालुओं ने नृत्य करते आंनद लिया। राधाकृष्ण स्वरुपों ने ग्वाल वालों से लठामार होली खेली पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज द्वारा राधाकृष्ण स्वरुपों को गुलाल लगा कर होली खेली गई। लड्डूओं से होली खेली गयी भक्तों को लडडू लुटाएं गए। ग्यारह हजार लीटर पानी में टेसू के रंग घोलकर रंग बनाया गया। भक्तों पर इसकी बौछार की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें