मथुरा के छाता क्षेत्र की वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर मिल गेट पर धरना-प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन में रविवार को बड़ी संख्या में किसानों ने पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आंदोलनकारियों का साफ कहना है कि जब तक प्रशासन या शासन स्तर पर मिल को चालू करने को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह विरोध प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा।